मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां डबरा क्षेत्र में एक पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति के प्राइवेट पार्ट और पैरों पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया.
इस घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना डबरा के पिछोर तिराहा इलाके की बताई जा रही है.
भूपेंद्र कुशवाहा की शादी करीब 14 साल पहले केशकली कुशवाहा से हुई थी. शादी के इतने साल बाद भी दोनों के कोई संतान नहीं हुई थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर तनाव रहता था. पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने विवाद के दौरान यह कदम उठाया. वहीं दूसरी ओर महिला पक्ष का कहना है कि यह घटना अचानक नहीं हुई, बल्कि लंबे समय से चल रही घरेलू प्रताड़ना और विवाद का नतीजा है.
भूपेंद्र को शराब पीने की आदत थी
बताया जा रहा है कि भूपेंद्र को शराब पीने की आदत थी. आरोप है कि वह शराब के नशे में आए दिन पत्नी से विवाद करता था और उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज भी करता था. संतान न होने की वजह से भी दोनों के बीच तनाव बना रहता था. लगातार परेशानियों के कारण पति-पत्नी के रिश्तों में काफी समय से कड़वाहट चल रही थी.
घटना 27 जून की देर शाम की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, उस रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. कहासुनी धीरे-धीरे बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इसी दौरान रसोई में दाल बनाने के लिए गैस पर पानी उबल रहा था.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments