Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर फिदायीन हमला, 30 सैन्य कर्मियों के मारे जाने की खबर; BLA ने ली जिम्मेदारी


पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत से एक बड़ी घटना हो गई है। रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण ग्वादर जिले के जिवानी इलाके में स्थित पाकिस्तान कोस्ट गार्ड के एक मजबूत सैन्य कैंप पर बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने भीषण 'फिदायीन' हमला किया है।

इस अलगाववादी संगठन का दावा है कि इस सुनियोजित और घातक मिलिट्री ऑपरेशन में पाकिस्तान के 30 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं और दर्जनों गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय मीडिया संगठन 'द बलोचिस्तान पोस्ट' ने इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट जारी की है।

मजीद ब्रिगेड का आत्मघाती हमला, मलबे में तब्दील हुआ कैंप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला शुक्रवार शाम करीब 6:32 बजे (स्थानीय समयानुसार) अंजाम दिया गया। इसे BLA की सबसे खतरनाक और कुख्यात आत्मघाती विंग 'मजीद ब्रिगेड' ने अंजाम दिया है। हमले के लिए अताउल्लाह बलोच उर्फ अजमल नाम के एक सुसाइड बॉम्बर का इस्तेमाल किया गया, जिसने विस्फोटकों से पूरी तरह लदे एक ट्रक को कोस्ट गार्ड के किलेनुमा सैन्य कैंप के मुख्य हिस्से से टकरा दिया। संगठन ने बताया कि यह केवल एक आत्मघाती ट्रक हमला नहीं था। जैसे ही आत्मघाती धमाके ने सैन्य कैंप की सुरक्षा को ध्वस्त किया, BLA की विंग 'फतेह स्क्वाड' के लड़ाकों ने तबाह हो चुके कैंप को चारों तरफ से घेर लिया और जीवित बचे कोस्ट गार्ड के जवानों पर हमला करने लगे। BLA की मीडिया विंग 'हक्काल' ने इस हमले का एक 43 सेकंड का वीडियो क्लिप भी जारी किया है। BLA के प्रवक्ता जीयंद बलोच के अनुसार, हमले में 30 से अधिक सुरक्षाकर्मी मौके पर ही मारे गए हैं जिनकी संख्या और बढ़ सकती है।

प्रतिबंधित संगठन BLA ने चेतावनी दी है कि बलोचिस्तान की 'पूर्ण स्वतंत्रता' के अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करने तक पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर चलाया जा रहा उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दूसरी ओर, इस भीषण हमले को लेकर पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग (ISPR) या सरकार की तरफ से खबर लिखे जाने तक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही हताहतों के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि की गई है।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments