यहां तक की ये लोग कैंसर तक के मरीजों को ठीक करने का दावा करते है । इसके अलावा भी बहुत सारी बीमारियों को ठीक करने का ये लोग दावा करते है । हो सकता है थोड़े समय में ये लोग कहने लग जाए की जो लोग ईसाई बनते है उन लोगो को मौत भी नही आती ।
छुटकारा सभा के नाम से ये लोग जगह जगह पर अपनी सभाएं करते है और लोगो को गुमराह करके अपने साथ जोड़ लेते है । क्या ऐसा करना ठीक है ? आप भी हमको कॉमेंट्स करके बताएं।
ऐसा ही एक मामला अंबाला कैंट के महेश नगर के पुलिस स्टेशन में आया । कुछ हिंदू संगठनों के द्वारा कुछ महिलाओं और युवकों को पकड़ कर लाया गया जो की लोगो के दिमाग से खेल कर उनको माइंड वाश कर रहे थे । इन लोगो ने बकायदा पर्चे छपवा रखे थे और उन पर्चो के अंदर दावे किए गए थे की कैसे लोगो को इन लोगो ने तकलीफों से बचाया , बड़ी बड़ी बीमारियों को ठीक करने का भी ये इन पर्चो के अंदर ठीक करने का दावा कर रहे हैं ।
जब इन लोगो को पुलिस के पास लाया गया तो पहले तो इनके बड़े बड़े जो पादरी बने है वो पहुंच गए इनको बचाने के लिए और हिंदू संगठनों के लोगो पर दबाव बनाने की कोशिश करने लगे । ये लोग भारत के संविधान के एक पृष्ट की फोटो कॉपी भी दिखाने लगे और उन पर्चो को सही बताने लगे ।
लेकिन जब हिंदू संगठनों के हंगामा किया तो ये लोगो सुर बदलने लगे और बोलने लगे की ये जो पर्चे है उनके बारे में इनको कुछ नही पता जबकि इन लोगो ने 16 तारीख को छुटकारा सभा के नाम से एक प्रोग्राम भी अंबाला कैंट में करना था । पकड़े जाने पर यह लोग पर्चे बांटने वाले और पर्चो से बचते हुए नजर आए ।
आखिर में सभी हिंदू समाज के लोगों के सामने इन लोगों ने जो 16 तारीख को सभा करनी थी उसको ना करने का फैसला लिया । तब जाकर यह मामला शांत हुआ ।
इस तरह का यह अकेला मामला नहीं है कुछ मामले तो पकड़ में आ जाते हैं लेकिन कुछ मामले पकड़ में नहीं आते । हिंदू संगठनों की तरफ से आई मात्री शक्ति की तरफ से यह बताया गया कि कुछ समय पहले उनको भी पैसों का लालच देकर धर्म बदलने का जोर दिया गया था ।
किसी को पैसों का लालच देकर तो किसी को अन्य तरीकों से उनकी कमजोरी को पकड़कर यह लोग उनको अपना शिकार बनाते हैं । इनकी जो सभा होती है उसके अंदर लोगों के अंदर से भूत प्रेत निकालने का भी दावा किया जाता है । हर प्रकार की बीमारी को ठीक करने का दावा किया जाता है।
हमारा मानना है कि अगर यह लोग हर बीमारी को ठीक कर देते हैं तो समाज में हॉस्पिटल या फिर पीजीआई की क्या जरूरत । पुलिस स्टेशन के अंदर बैठने के बाद भी इन लोगों ने कैंसर तक के लोगों को ठीक करने का दावा किया और कहा कि उन्होंने ऐसे लोगों को भी ठीक किया है जिनको डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था ।
अब इस बात का निर्णय आप लोगों को करना है कि क्या यह अंधविश्वास है या हकीकत या फिर लोगों को इस प्रकार से गुमराह करके एक धर्म से दूसरे धर्म में जोड़कर एक धर्म विशेष की आबादी को बढ़ाया जा रहा है ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments