जब किसी को शादी के बाद पता चले की उसकी जिंदगी खराब हो गई है । जिसके साथ उसकी शादी हुई है वो समलैंगिक है तो कैसा लगेगा । ऐसा ही एक मामला हरियाणा के अंबाला से सामने आया है ।
पति के समलैंगिक होने के कारण विवाहिता के साथ यौन उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सेक्टर-9 पुलिस ने उसके पति, ससुर व सास पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में वेस्ट पटेल नगर नई दिल्ली निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 10 जून 2019 को सेक्टर-7 में रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद उसके पति ने उसमें अरुचि दिखाई। जब भी इसका कारण पूछा तो उन्होंने कोई न कोई बहाना बनाकर कभी जवाब नहीं दिया।
शादी के कुछ दिन बाद ही पता चला कि उसका पति समलैंगिक है। शादी के समय पति और उनके परिवार के सदस्यों ने उसके पति के यौन रुझान के बारे में उसे कुछ नहीं बताया। महिला ने जब भी परिवार के लोगो से पूछा कि जब उनका लड़का ऐसा था तो उन्होंने उसकी जिंदगी खराब क्यों की तो परिवार के लोग उल्टा महिला पर ही इल्जाम लगाने लगे और ससुर से संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगे ।
महिला ने इतना समय यहां निकाला इन लोगो के जुर्म सहे लेकिन जब पानी सर के ऊपर से निकलने लगा तो महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई ।
महिला को बदनाम करने और उसके चरित्र को खराब करने की भी ससुराल वालो ने धमिकी दी । लेकिन महिला नहीं मानी ।
उससे कहा कि अब उसे उनकी इच्छानुसार रहना होगा। वरना उसके चरित्र को बदनाम कर देंगे और घर से निकाल देंगे। ससुराल वालों ने उसे ससुर से संबंध बनाकर वंश चलाने के लिए बच्चा पैदा करने के लिए मजबूर भी किया। इस मामले में अब महिला की शिकायत पर उसके पति, सास और ससुर पर यौन उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments