Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण करवाने वाली एक महिला को बस्ती की औरतों ने जमकर पीटा


देश में इन दिनों धर्मांतरण के मामले बहुत ज्यादा आ रहे हैं। कहीं ऑनलाइन गेम के जरिए धर्मांतरण हो रहा है तो कहीं गली मोहल्ले कूचे में जाकर लोगों को गुमराह करके धर्मांतरण किया जा रहा है । 


हालांकि इस संदर्भ में कुछ कानून सरकार के द्वारा भी बनाए गए हैं लेकिन कुछ राज्य सरकारों ने या तो इनको नहीं बनाया अगर बना था तो उनको रद्द कर दिया । जैसा कि आपको कर्नाटक के बारे में पता होगा कि पहले बीजेपी की सरकार ने धर्मांतरण विरोधी एक कानून पास किया था लेकिन कांग्रेस की सरकार आते ही उस कानून को रद्द कर दिया गया ।




इस प्रकार के कानून की हमारे समाज में कितनी जरूरत है यह सब तो आप खुद तय करेंगे । धर्मांतरण का ऐसा ही एक वीडियो छत्तीसगढ़ से वायरल हो रहा है । इस वीडियो में एक महिला को कुछ अन्य महिलाएं पीटते हुए नजर आ रही है । बताया जा रहा है कि यह महिला लोगों को गुमराह करके उल्टे सीधे लालच देकर धर्मांतरण करवा रही थी ।


इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ महिलाओं ने उस महिला को पकड़ लिया और उस महिला की वहीं पर धुलाई कर दी ।

इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि मल्टीमीडिया न्यूज़ नहीं करता लेकिन अगर यह सच है तो यह बहुत गलत है कि किसी को लालच देकर प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जाए। किसी भी व्यक्ति को अपने धर्म को बदलने का स्वतंत्र अधिकार है लेकिन किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा उसको लालच और प्रलोभन देना यह कानूनन अपराध है ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments