Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबाला के वशिष्ठ नगर में बिहार से आकर रह रहे युवक ने 14 वर्षीय लड़की के साथ 2 साल तक बनाए संबंध । लड़की के प्रेग्नेंट होने पर युवक भागा बिहार


अंबाला के महेश नगर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय लड़की 5 महीने की गर्भवती है । लड़की ने इस बात की शिकायत महेश नगर थाने में दर्ज करवाई लड़की ने बताया कि वशिष्ठ नगर के रहने वाले बिहार के एक युवक ने उसको शादी का झांसा देकर पिछले 2 साल से शारीरिक संबंध बनाए । अब जबकि वह 5 महीने की गर्भवती है तो वह उसको छोड़कर बिहार भाग गया ।


पुलिस में दी शिकायत में लड़की ने बताया कि बिहार के रहने वाले गणेश नामक युवक के साथ पिछले 2 साल से प्यार हो गया था । गणेश वशिष्ठ नगर में रहता था।  शादी का झांसा देकर गणेश ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब लड़की 5 महीने की प्रेग्नेंट है जब इस बात की खबर गणेश को लगी तो वह बिहार के छपरा भाग गया ।


पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।
महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की का मेडिकल कराया जाएगा उसके उपरांत ही बताया जाएगा कि लड़की कितने समय की प्रेग्नेंट है ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments