Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

हरियाणा में शीतलहर का कहर जारी, 10 जनवरी तक राहत नहीं कई जिलों में कोल्ड डे चेतावनी, ठंड से कांप रहे लोग

 



चंडीगढ़ | Maltimedia News
हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। प्रदेश में दिन भी रात जैसे ठंडे हो गए हैं। राजस्थान से सटे और मध्य हरियाणा के इलाकों में कोल्ड वेव का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है, जिसके चलते दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंडी हवाओं के कारण लोग ठंड से कंपकंपा रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 10 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पिछले तीन दिनों से लगातार ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। इसी कारण दिन में भी तेज ठंड महसूस की जा रही है। बीते 24 घंटों में नारनौल प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया।

इन जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।

कोहरा व धुंध का ऑरेंज अलर्ट

वहीं कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और अंबाला जिलों में कोहरे और धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा कुछ हद तक कम भी हुआ है।

ठंड से बचाव के लिए सरकार की सलाह

हरियाणा सरकार ने ठंड को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त एवं गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें, गर्म कपड़े, आवश्यक दवाइयां और जरूरी सामान पहले से तैयार रखें। अत्यधिक ठंड के कारण सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेने की भी सलाह दी गई है।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments