Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबाला में अवैध कॉलोनी पर चली जेसीबी, 25 दुकानों व मकानों का निर्माण किया गया ध्वस्त

 



बराड़ा। जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने बराड़ा के गांव बुढ़ियों में बड़ी तोड़फोड़ की कार्रवाई की। करीब चार एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया।

विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाई गई कच्ची सड़कों के जाल को उखाड़ दिया और 25 दुकानों व मकानों की नींव को पूरी तरह तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक कौशिक, क्षेत्रान्वेषक रविंद्र और हरियाणा पुलिस की इन्फोर्समेंट टीम भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रही।


प्रशासन की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई। जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील की है कि कुछ भूमालिक और प्रापर्टी डीलर कालोनी के भविष्य में रेगुलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोग ऐसे किसी भी प्रलोभन में न आएं और अवैध कालोनियों में प्लाट खरीदने या निर्माण करने से बचें।

Post a Comment

0 Comments