Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

हरियाणा से नकली गोल्डफ्लेक सिगरेट ब्रांड से लदा ट्रक पकड़ा। 50 लाख रुपये कीमत की 86 हजार स्टिक बरामद ।



नूंह. हरियाणा के नूंह जिले के बिछोर थाना क्षेत्र में आबकारी एवं कराधान विभाग (जीएसटी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने नकली सिगरेट से भरे एक ट्रक को जब्त किया है. अधिकारियों के अनुसार, ट्रक से करीब 86 हजार सिगरेट स्टिक बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत दिनों पुलिस चेक पोस्ट बिछोर के पास एक ट्रक को आबकारी विभाग ने रोका गया. तलाशी के दौरान ट्रक में गोल्ड फ्लेक ब्रांड नाम से अंकित सिगरेट की बड़ी खेप बरामद हुई. सिगरेट पैकटों में करीब 86000 स्टिक नकली सिगरेट की मिली हैं.

शुरुआती जांच में यह खेप बिना किसी वैध बिल, ई-वे बिल या परिवहन दस्तावेज के पाई गई, जिससे माल की वैधता पर संदेह गहरा गया. निजी कम्पनी प्रतिनिधि प्रियोजीत चटर्जी ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि जब्त सिगरेट कंपनी की तरफ से निर्मित नहीं हैं और प्रथम दृष्टया नकली प्रतीत होती हैं. कंपनी के प्रतिनिधि प्रियोजीत चटर्जी ने लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया था.

कंपनी के अनुसार, गोल्ड फ्लेक उसका पंजीकृत ट्रेडमार्क है और नकली उत्पाद का निर्माण, भंडारण व वितरण कानूनन अपराध है. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वाहन कथित रूप से अरुणाचलेस्वर ट्रांसपोर्ट कम्पनी से संबंधित बताया गया है, जिसका मुख्य कार्यालय आंध्र प्रदेश के गुंटूर में है तथा एक जोनल कार्यालय विजयवाड़ा में स्थित है. हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से सत्यापन किया जा रहा है.

मामले में सोमवार को बिछोर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ – साथ सिगरेट एवं अन्य टोबैगो वस्तु अधिनियम, ट्रेड मार्क्स अधिनियम,कॉपीराइट अधिनियम की संबंधित धाराएं के तहत केस दर्ज किया है.

माल की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी
जांच अधिकारी उपनिरीक्षक सुभाष ने बताया कि आबकारी विभाग की एक कार्रवाई थी, जिन्होंने संबंधित कंपनी को सूचना दी जिसके आधार पर शिकायत मिली अब पुलिस आगामी जांच में जुटी है. अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है. बरामद माल की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है. जितेंद्र राणा, डीएसपी पुन्हाना ने बताया कि सिगरेट कहाँ से आई थी, इसमें कितने लोग शामिल हैं. ट्रक चालक कौन था. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में जल्दी कार्रवाई की जाएगी.

Post a Comment

0 Comments