अयोध्या के श्री राम मंदिर परिसर में तैनात पीएसी के एक प्लाटून कमांडर को गोली लगने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में 53 वर्षीय एक कमांडेंट राम प्रसाद को गोली लग गई. इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में घायल अवस्था में कमांडर को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.
बताया जा रहा है कि गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे तो राम प्रसाद के सीने में गोली लगी थी और वो जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे. इसकी जानकारी तुंरत उच्च अधिकारियों को दी गई और उन्हें मंडलीय हॉस्पिटल दर्शननगर में भर्ती कराया गया. इसके बाद स्थिति के मद्देनजर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए किया रेफर कर दिया गया. वह अमेठी के रहने वाले हैं और उनका परिवार लखनऊ में रहता है.
अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक प्लाटून कमांडर को गोली लगी है. दुर्घटनावश चली गोली सीने से हो पार हो गई. इसके चलते शरीर के कई अंदरूनी हिस्से को नुकसान हुआ. तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई और लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया है. फिलहाल स्थिति नाजुक है और इलाज किया जा रहा है. साथ ही मामले की आगे की जांच की जा रही है.
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments