हालांकि अरुण गोविल का नाम लगभग तीन हफ्ते से इस टिकट के लिए चल रहा था। लेकिन स्थानीय कार्यकर्ता राजेंद्र अग्रवाल के पक्ष में थे।
अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1952 को मेरठ के अग्रवाल परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम चंद्रप्रकाश गोविल था। अरुण गोविल के पिता नगर निगम के जल-कल विभाग में इंजीनियर थे। वहीं अरुण की मां का नाम शारदा देवी था। जो एक हाउस वाइफ थीं।
अरुण गोविल के पांच भाई और दो बहनें हैं। अरुण गोविल ने अपनी पढ़ाई भी मेरठ कॉलेज और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से की है। इसके बाद वो अपना करियर बनाने मुंबई चले गए थे।
मेरठ से चुनाव लड़ने पर अरुण गोविल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर कहा कि ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा है कि वह इसके लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
अरुण गोविल ने लिखा, ''नरेंद्र मोदी जी और चयन समिति का बहुत-बहुत हार्दिक आभार, जिन्होंने मुझे मेरठ का सांसद प्रत्याशी बनाकर इतना बड़ा कार्यभार सौंपा है। मैं भारतीय जनता पार्टी के विश्वास और जनमानस की अपेक्षाओं पर पूर्णत खरा उतरने का संपूर्ण प्रयास करूंगा...। जय श्री राम।''
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments