Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मायके जाने पर अड़ी पत्नी, गुस्साए पति ने खुद को मार ली गोली



मायके जाने पर अड़ी पत्नी, गुस्साए पति ने खुद को मार ली गोली

यूपी के हमीरपुर जिले में होली की भैयादूज पर मायके जाने पर अड़ी पत्नी की पति से बहस हो गई. इस बहस से गुस्साए पति ने तमंचे से खुद को गोली मार ली. गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई. घटना में उसका बेटा भी घायल हो गया है. वहीं, घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है.


उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में होली की भैयादूज पर मायके जाने पर अड़ी पत्नी की पति से बहस हो गई. इस बहस से गुस्साए पति ने तमंचे से खुद को गोली मार ली. गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई. घटना में उसका बेटा भी घायल हो गया. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, त्योहार के दिन परिवार में मातम पसर गया है. 

जानकारी के मुताबिक, जिले के राठ कस्बे मे पत्नी को मायके जाने से रोकने को लेकर घर में विवाद हो गया. इस बीच नाराज पति ने अवैध तमंचे को अपनी कनपटी पर सटाकर गोली मार ली. गोली लगने से उसकी मौत हो गई. वहीं बचाने पहुंचा बेटा भी छर्रे लगने से घायल हो गया. 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.  

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments