Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

21 से 26 जनवरी तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लागू रहेगी धारा 144, चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की नजर




गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने शनिवार को कहा कि 21 से 26 जनवरी तक पूरे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लागू किया जाएगा। यह आदेश 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर आया है।

अतिरिक्त डीसीपी (कानून एवं व्यवस्था) हृदेश कथेरिया द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, प्रतिबंधों में पांच या अधिक लोगों की गैरकानूनी सभा, अनधिकृत जुलूस और प्रदर्शन पर प्रतिबंध शामिल हैं। कठेरिया ने कहा कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट 22 जनवरी को दिवाली की तरह मनाया जाएगा। 25 जनवरी को स्वर्गीय हजरत अली की जयंती है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी साथ कहीं-कहीं पर कुछ संगठनों और किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन और आंदोलन भी होने हैं। 


कठेरिया ने कहा कि इसके कारण असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है और अधिकृत कार्यक्रमों को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए उचित व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए शरारती तत्वों को ऐसी कोई भी गतिविधि करने से रोका जाए, जिससे प्रतिकूल वातावरण बनने की संभावना हो।

अतिरिक्त डीसीपी ने आदेश में कहा, 'स्थिति की गंभीरता और तात्कालिकता को देखते हुए और समय की कमी के कारण, किसी अन्य पक्ष को सुनवाई का अवसर प्रदान करना संभव नहीं है। इसलिए यह आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह आदेश 21 से 26 जनवरी तक लागू रहेगा।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments