हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी की ओर से राज्ससभा सांसद हैं. उन्होंने अलग-अलग राजनीतिक दलों के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने और न जाने के फैसलों से जुड़े एएनआई के एक सवाल पर कहा, 'कौन क्या कहता है यह बहुत अलग बात है. जो सच है, वह यह है कि मंदिर बन गया है और हम सब का सौभाग्य है कि हमारे दौर में यह हो रहा है. हमें वहां जाना चाहिए. आशीर्वाद लेना चाहिए. कोई जाए न जाए, मेरी भगवान में आस्था है, यकीन है तो मैं तो जाऊंगा.'
हरभजन ने कहा, 'कोई पार्टी जाए या न जाए. लेकिन मेरा अपना एक स्टैंड है. मैं भगवान को मानता हूं. कांग्रेस को जाना है जाए, नहीं जाना है न जाए. जिसे भी नहीं जाना हो न जाए. किसी को मेरे जाने से दिक्कत है तो उनको जो करना है करे. मैं एक ऐसा इंसान हूं जो भगवान में विश्वास रखता है. मेरे जीवन में जो कुछ भी हुआ है, आज मैं जो कुछ भी हूं तो यह उसी की कृपा है. तो मैं तो जरूर आशीर्वाद लेने जाऊंगा.'
हरभजन ने कहा, 'मैं हर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेने जाता हूं. जब भी मुझे मौका मिलेगा तो मैं राम मंदिर जाऊंगा. इसमें कोई शक नहीं है.'
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments