मौके पर धर्मशाला का केयर टेकर भी नहीं मिला. जिसके बाद यह सूचना आग की तरह फैल गई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंच गए और मंदिर के बाहर ही धरना शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि परसों, अष्टमी के दिन गांव की महिलाएं यहां आकर हमेशा की तरह भजन कीर्तन करके गई थी. जब आज दुबारा आई तो मंदिर में मूर्तियां गायब मिली. अब सुलताना के लोगों ने मूर्तियां वापिस स्थापित करने की मांग की है. वहीं यह कार्य करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में एसपी देवेंद्र विश्नोई ने भी सक्रियता दिखाई है. उन्होंने बताया कि मामले की सूचना आते ही टीमें सक्रिय कर दी गई थी. धर्मशाला के अंदर मंदिर है.
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने राम दरबार की मूर्तियों को मंदिर से हटाकर किसी गौशाला में रखवा दिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. इधर, एक तरफ अयोध्या में रामलला की मूर्ति स्थापित होना और दूसरी तरफ सुलताना में मूर्तियों को हटाने की घटना का लेकर आक्रोश देखा जा रहा है. आपको बता दें कि धर्मशाला व मंदिर करीब तीन से चार दशक पुराने है. राम मंदिर से सुलताना गांव के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments