हरियाणा में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुग्राम के शहर के पटौदी इलाके में बृहस्पतिवार की रात तीन मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल चुंगी संख्या चार के पास राशिद ऑटो वर्क्स के बाहर खड़ी थीं। उस वक्त कारीगर दुकान के अंदर सो रहा था।
पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई और कारीगर को बचाया। पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश को लेकर नूंह में भड़की हिंसा गुरुग्राम तक फैल गई जिसमें होम गार्ड के दो जवान और एक मौलवी समेत छह लोगों की जान चली गई।
सोमवार से पटौदी इलाके में भी आगजनी की छिटपुट घटनाओं की खबरें आई हैं। पटौदी पुलिस थाने के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments