स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय उग्र भीड़ ने मस्जिद में तोड़पोड़ की, उस समय शादी मस्जिद के इमाम, उनका परिवार और मदरसे में 10-12 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. सिख समुदाय के लोगों ने उनलोगों को भीड़ से सुरक्षित बचाया. भीड़ ने मस्जिद पर मंगलवार को हमला बोला था. नूंह में सोमवार को हिंसा भड़की थी. मस्जिद में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.
इमाम कलीम ने बताया सबकुछ
मस्जिद में रहने वाले इमाम का नाम कलीम है. वह अपने चार भाई और परिवार के साथ वहां रहता था. कलीम ने बताया कि वे लोग काफी डरे हुए थे. पुलिस फ्लैग मार्च कर रही थी. साथ ही साथ घोषणा भी कर रही थी कि इस इलाके में अब हिंसा नहीं भड़केगी. इसके बाद थोड़ी राहत महसूस हुई. मगर दोपहर करीब 2.45 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी. जब मैं मस्जिद से बाहर आया तो देखा हमने कि एक भीड़ हमारी तरफ लाठी, डंडों और खतरनाक हथियारों के साथ दौड़ती चली आ रही है.
नूंह हिंसा में 7 लोगों की मौत
बता दें कि नूंह में सोमवार को शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़की थी. इसमें 7 लोगों की मौत हो गई. सोमवार को हुई हिंसा के बाद नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल के कुछ इलाकों में इंटरनेट को बैन कर दिया गया. 160 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. नूंह और आसपास के इलाकों में हुई हिंसा में अब तक कुल 83 FIR दर्ज की गई हैं. सबसे ज्यादा नूंह में 42 एफआईआर, गुरुग्राम में 22, रेवाड़ी में 3 और पलवल में 16 एफआईआर हुई हैं.
=
सौजन्य से Tv 9 भारतवर्ष
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments