हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में दिन-दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने वाले कोई और नहीं, बल्कि उसके साथी ही थे. शराब पार्टी के दौरान हुई कहासुनी के बाद युवक के माथे पर पिस्तौल तानकर गोली मार दी.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. मामले की सूचना मिलने पर समालखा थाना पुलिस, डीएसपी मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान युवक के मृत होने का पता लगने पर FSL टीम को मौके पर बुलाया गया. सभी टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए.
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बबूल निवासी गांव ठरू, जिला सोनीपत के रूप में हुई है. जोकि बुडशाम गांव के खेतों में बैठकर अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था. इसी बीच वहां सोनीपत से उसके गांव से और भी साथी वहां आ गए. सभी खेत में चारपाई पर बैठकर शराब पी रहे थे. इसी बीच उनमें कहासुनी हो गई, जिसके बाद एक युवक ने उसके माथे पर पिस्तौल तान दी और गोली चला दी. हत्या करने के बाद आरोपी स्कूटी पर सवार होकर वापस फरार हो गए.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments