Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

नूंह हिंसा के बाद एक्शन में सरकार, बुलडोजर से आरोपियों का हिसाब-किताब; 45 से ज्यादा दुकानें तोड़ी गईं


नूह हिंसा (Nuh Violence) के बाद हरियाणा में उत्तर प्रदेश मॉडल की मांग तेजी से बढ़ने लगी थी। प्रदेश में बात उठ रही थी कि हरियाणा की सरकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) की तरह ही दंगाइयों से निपटे।

हालांकि अब नूंह में बवाल करने वालों के खिलाफ हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने योगी मॉडल को अपना लिया है और बुलडोजर (Bulldozer) वाली कार्रवाई शुरू कर दी है।

नूंह में प्रशासन ने बुलडोजर चलाया

हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद इसके गुनहगारों की तलाश जारी है। पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर दंगाईयों की खोजबीन में जुटी है। शोभायात्रा पर पथराव और आगजनी में शामिल उपद्रवियों की पहचान के लिए सरकार सख्त एक्शन के मोड में है। इस बीच नूंह पर बुलडोजर चलने लगा है। 45 से अधिक दुकानों को प्रशासन ने ढहा दिया है।


45 से अधिक व्यावसायिक दुकानें तोड़ी गईं

हरियाणा प्रशासन ने नूंह जिले में एसकेएम सरकारी मेडिकल कॉलेज के पास अवैध निर्माण को गिराया। नूंह जिले के जिला नगर योजनाकार का कहना है, ''नल्हड़ रोड पर अवैध रूप से बनी 45 से अधिक व्यावसायिक दुकानों को तोड़ा जा रहा है।''


करीब 250 झुग्गी-झोपड़ियां भी ध्वस्त

इससे पहले शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर करीब 250 झुग्गी-झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया था। नल्हड़ में मंदिरों के पास भी 5 मकानों को पीले पंजे की मदद से धाराशायी कर दिया गया। अधिकारियों ने दावा किया कि इन झुग्गियों में रहने वाले लोग कथित तौर पर 31 जुलाई की दंगे में शामिल थे।


अब तक 202 आरोपी गिरफ्तार

बताते चलें कि नूंह हिंसा के मामले में पुलिस अब तक 102 FIR दर्ज कर चुकी है। 202 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 80 लोग एहतियातन हिरासत में हैं। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि आरोपियों की जानकारी एकत्र कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। हिंसा की गहन जांच किए बिना हम किसी शीघ्र निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेंगे।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments