शिव सेना हिन्द मांग करती है कि स्कूलों में भगवत गीता की पढ़ाई हो अनिवार्य
भगवत गीता पर हाथ रखकर कसम खाई जाती है सत्य बोलने के लिए, तो स्कूलों में श्री भगवत गीता पढ़ाई क्यूं नहीं जाती, सत्य जानने के लिए-दीपक शांडिल्य
शिव सेना हिन्द अम्बाला के डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के नाम जल्द सोपेंगी ज्ञापन
आज शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जन सेवा संघ के प्रधान दीपक शांडिल्य ने मांग की है कि भारत देश में 100 करोड़ से अधिक हिन्दूओं की जनसंख्या है इसलिए देश के प्रधानमंत्री मोदी देश को हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते है। अगर मोदी वास्तव में ये करना चाहते है तो भारत के सभी स्कूलों में श्री भगवत गीता को पूरे भारत के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना अनिवार्य करना होगा। शिव सेना हिन्द के रास्ट्रीय प्रवक्ता दीपक शांडिल्य कहा है कि श्री भगवत गीता हमें नैतिकता, समाज कल्याण और हमारे धर्मों के बारे बताती है। दीपक शांडिल्य ने कहा है कि गीता हमें यह बताती है कि हमें समय समय पर अपने दायित्व का निर्वाह करना चाहिए, और धर्म के लिए हमें खड़े रहना चाहिए। दीपक ने कहा गीता हमें बताती है हमें अपना कार्य करते रहना चाहिए फल कि चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गीता के नियमित पाठ करने से मन शांत होता है और नकारात्मक विचार नष्ट हो जाते है। शिव सेना के दीपक शांडिल्य ने कहा कि बड़ी विडंबना है कि भगवत गीता पर हाथ रखकर सत्य बोलने के लिए कसम तो खाई जाती है, तो सत्य बोलने के लिए स्कूलों में श्री भगवत गीता पढ़ाई क्यूँ नहीं पढ़ाई जाती दीपक शांडिल्य ने कहा है कि मोदी हिन्दू राष्ट्र बनाने का तो राग अलाप रहे है पर इस बात पर जोर नहीं देते कि स्कूलों में श्री भगवत गीता पढ़ाई जाये। दीपक ने कहा गीता न पढ़ने का सिर्फ एक ही कारण है वह है राजनीति। दीपक ने कहा कि देश में राजनीति हर क्षेत्र में पहुंच चुकी है इसीलिए सरकार के सभी फैसलों को नेता राजनीति से जोड़ कर देखते है! शिव सेना हिन्द कि और जल्द डीसी अम्बाला के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नाम ज्ञापन दिया जायेगा जिसमें मांग उठाई जाएगी कि भारत देश के सभी स्कूलों में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 के बीच के बच्चो को गीता का अध्ययन कारवाना अनिवार्य करना चाहिए ताकि बच्चों को बचपन से ही हिन्दुओं कि महान संस्कृत गीता के बारे जानकारी हो सके ताकि हर हिन्दू का बच्चा-बच्चा गीता का उच्चारण कर सके।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments