Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बेटे की फीस के लिए मां ने किया सुसाइड, पुलिस ने बताया- किसी ने गुमराह कर दिया कि मुआवजा मिलेगा


तमिलनाडु के सेलम में एक सफाईकर्मी महिला ने अपने कॉलेज छात्र बेटे की फीस भरने के लिए पैसों की खातिर बस के सामने कूदकर जान दे दी. सेलम कलक्ट्रेट कार्यालय में सफाई कर्मचारी पापपति (45) की दो सप्ताह बाद हुई मौत से आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो गया है.

किसी ने उन्हें गुमराह किया था कि कार दुर्घटना में मरने वालों के परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता मिलेगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने यह सोचकर बस के आगे कूदकर अपनी जान दे दी कि उसके मरने से जो पैसे मिलेंगे, उससे उसके बेटे की फीस भरी जा सकेगी.





बस के सामने लगाई छलांग

दरअसल 28 जून को सेलम में पप्पापति ने एक बस के सामने छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई. वो सड़क पर चल रही थी और अचानक सड़क के बीच में चली गई और उसी समय विपरीत दिशा से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी और उनकी मृत्यु हो गई.

सरकारी मुआवजे के लिए दी जान

उनके करीबी लोगों का कहना है कि पप्पापति काफी समय से उदास थीं क्योंकि वह अपने बेटे, जो एक कॉलेज छात्र है, की फीस नहीं भर पा रही थीं. बेटे के कॉलेज की फीस लगभग 45,000 रुपये थी. लेकिन सफाई कर्मी पप्पापति को यह पैसा नहीं मिला. इसी बीच किसी ने उन्हें गुमराह किया कि दुर्घटना में मौत होने पर उन्हें सरकारी आर्थिक सहायता मिलेगी. तभी महिला ने बस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.

पति से अलग बच्चों के साथ रहती थी महिला

ऐसी भी खबरें हैं कि पप्पापति ने आत्महत्या करने से पहले दूसरी बस के सामने कूदने की कोशिश की. हालांकि इस कोशिश में एक दोपहिया वाहन ने महिला को टक्कर मार दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद महिला फिर दूसरी बस के सामने कूद गई. पति से अलग होने के बाद सफाईकर्मी पप्पापति पिछले 15 सालों से अपने बच्चों की देखभाल कर रही थीं. बताया गया है कि उन्हें घर के खर्चों के अलावा अपने बच्चों की पढ़ाई के खर्च के लिए पैसे जुटाने में बहुत मुश्किल हो रही थी.

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments