Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबाला शहर की मोटर मार्केट के नजदीक एक महिला पर युवक ने किया लोहे की रॉड से हमला , महिला गंभीर रूप से घायल


यह मामला अंबाला शहर के मोटर मार्केट के नजदीक का है जहां एक युवक ने एक महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया । हमला करने के बाद युवक वहां से फरार हो गया वहीं महिला को गंभीर रूप से चोटे आई है ।

जानकारी के मुताबिक घायल महिला ने बताया कि उसका नाम सुमन वाला है और वह अंबाला शहर के मनमोहन नगर की रहने वाली है । महिला के मुताबिक वह मोटर मार्केट के नजदीक पुल के नीचे खाना बनाने का काम करती है ।

एक युवक उसको सुबह से फोन करके परेशान कर रहा था । एक बार तो महिला ने उसका फोन उठा लिया लेकिन उसके बाद महिला ने उस युवक का फोन नहीं उठाया , जिसके चलते युवक महिला के पास आया और उसके ऊपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिसकी वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई ।

वहां मौजूद लोगों ने डायल 112 नंबर पर कॉल किया तो 112 नंबर वहां पर पहुंची उसी ने महिला को अंबाला के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया । अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावर युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments