सेल्स टैक्स विभाग के बड़े बाबू की हत्या किसी कोई ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। आरोपी प्रेमी बिजली मिस्त्री है, जिसने बड़े बाबू के मकान में फिटिंग का काम किया था, तभी से उसके अवैध संबंध हो गए थे।
विरोध पर दोनों ने मिलकर योजना के तहत बड़े बाबू को पहले शराब पिलाई, उसके बाद यमुना में फेंककर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
सेल्स टैक्स विभाग में बड़े बाबू के पद पर तैनात था पति
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अनुराग चौधरी अलीगढ़ के भटौटी गांव थाना जवां के रहने वाले थे। वह वर्तमान में सेल्स टैक्स विभाग में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे। हाल में अडूकी रोड बलदाऊ धाम कालोनी थाना हाईवे में रहते थे। 28 जून को उनकी पत्नी मोनिका ने हाईवे थाने में प्रार्थना पत्र देते हुुए कहा कि सुबह जागने पर पता चला कि पति घर में नहीं हैं। उनकी स्कूटी भी गायब है।
पुलिस ने रविंद्र को किया गिरफ्तार
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कहीं कुछ हाथ न लगा। बुधवार सुबह अनुराग के भाई अरविंद कुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए मोनिका व उसके प्रेमी रविंद्र उर्फ राहुल निवासी गिड़ौरा थाना गौंडा, अलीगढ़ पर अपहरण का शक जताया। पुलिस जांच में जुटी कि बुधवार शाम गोकुल बैराज के पास यमुना में अनुराग का शव मिल गया। पुलिस ने गुरुवार सुबह रविंद्र को धौली प्याऊ फाटक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की तो रविंद्र ने अनुराग की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
बिजली ठीक करने आया, महिला से बनाए संबंध
एसएसपी ने बताया, अविवाहित रविंद्र मथुरा में एटीवी के पीछे अपनी बहन के यहां रहता था। रविंद्र की बहन व अनुराग के बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। रविंद्र की जान-पहचान मोनिका से स्कूल बच्चों को छोड़ने व लाने के दौरान हुई। एक वर्ष पूर्व अनुराग ने अपनी पत्नी के कहने पर ही रविंद्र से घर की बिजली फिटिंग का कार्य कराया था। इस दौरान रविंद्र और मोनिका के बीच अवैध संबंध हो गए। रविंद्र अक्सर अनुराग के घर आने-जाने लगा। इसकी जानकारी अनुराग को हो गई, जिस पर वह मोनिका की पिटाई करते थे। यह बात मोनिका प्रेमी रविंद्र को बताती थी।
रविंद्र ने अनुराग की हत्या की साजिश रची
रविंद्र ने अनुराग को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसी के तहत 26 जून की रात रविंद्र अनुराग के घर पहुंचा। यहां दोनों ने शराब पी। रविंद्र ने अनुराग को अधिक शराब पिलाई। नशा होने पर रविंद्र अनुराग को घुमाने के बहाने उसी की स्कूटी से लेकर कृष्णापुरी यमुना पुल पर पहुंचा। यहां उसे धक्का देकर यमुना में गिरा दिया। कोई शक न करे, इसलिए मोनिका से थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
फरार है आरोपी पत्नी, पुलिस कर रही तलाश
पुलिस ने स्कूटी को बरामद कर लिया है। न्यायालय से आरोपित को जेल भेज दिया। महिला को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी ने 24 घंटे में घटना का राजफाश करने पर इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी एवं उनकी टीम को इनाम देने की घोषणा की।
पति की नौकरी व फंड का भी था लालच
मोनिका और रविंद्र ने ये भी योजना बनाई थी कि अनुराग की मृत्यु के बाद उसका फंड मोनिका को मिल जाएगा, इसके अलावा उसकी नौकरी भी मृतक आश्रित में मोनिका को मिल जाएगी। फिर दोनों साथ रहने लगेंगे।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments