Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

किराए को लेकर हुआ विवाद, ऑटो चालक ने महिला को पीछे बांधकर 200 मीटर तक घसीटा, देखें ये खौफनाक Video


महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ऑटो के किराए को लेकर एक महिला का ऑटो चालक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि ऑटो चालक ने महिला को बेरहमी से ऑटो के पीछे बांधकर 200 मीटर तक घसीटा और मौके से फरार हो गया।

हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। पूरी घटना का वीडियो सड़क पर लगे CCTV में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। घटना 6 जुलाई दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और पुलिस CCTV के आधार पर आरोपी ऑटो ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

ऑटो चालक ने महिला को 200 मीटर तक घसीटा

वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि सड़क पर एक ऑटो तेजी से भागता हुआ नजर आ रहा है। वहीं ऑटो के पीछे एक महिला बंधी हुई है जो सड़क पर घीसट रही है। ऑटो ड्राइवर महिला को बांधकर घसीटते जा रहा है। वहीं, महिला को बचाने के लिए एक युवक ऑटो को रोकने की कोशिश करता है लेकिन ऑटो वाला ब्रेक नहीं लगाता और अपने ऑटो की स्पीड और भी तेज कर देता है। जबकि महिला को बचाने के लिए ऑटो के पीछे-पीछे कुछ लोग दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद ये समझ में आ रहा है कि लोगों मे गुस्से का जहर किस तरह से भर गया है। जो मानवता को भूलकर लोगों के साथ ऐसी अमानवीय व्यवहार करते हुए दिख रहे हैं।



⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments