20 अप्रैल 2023 को केदारनाथ में एक सरकारी अधिकारी की हेलीकॉप्टर पंखे की चपेट में आने से मौत हो गई थी. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब अधिकारी हेलीकॉप्टर में सवार होने आ रहे थे तभी वे रोटर की चपेट में आ गए.
35 वर्षीय अमित सैनी सरकार के उड्डयन विभाग से जुड़ी एजेंसी उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण में फाइनेंस के पद पर कार्यरत थे. अमित उस दिन केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले हेलीकॉप्टर सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने गए थे. हमने इस
घटना के बारे में इसलिए याद दिलाया ताकि लोगों को याद रहे कि थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है चंद सेकेंड में जान जा सकती है.सेल्फी के चक्कर में चली गई होती जान
हम आपके साथ एक वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें एक युवक की हरकत देखकर आप दंग रह जाएंगे. आपने सुना होगा कि सेल्फी लेते वक्त किसी युवक की मौत हो गई या सेल्फी लेते वक्त कोई युवक पहाड़ से गिर गया. आज हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उस वीडियो में एक युवक ऐसी ही हरकत कर रहा है, जिससे उसकी जान भी जा सकती है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अब दोबारा Selfie मत लेना ...
— Hasna Zaroori Hai 🇮🇳 (@HasnaZarooriHai) July 14, 2023
🧐😁🤣🤣🤣🤣🤣 pic.twitter.com/p2P8rgl8WJ
गार्ड दौड़ा-दौड़ाकर धो देते हैं
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक केदारनाथ में बने हेलीपैड के पास वीडियो बना रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर उड़ान भरने वाला होता है, लेकिन युवक को देखकर हेलीकॉप्टर रुक जाता है. वहां तैनात गार्ड का नजर युवक की इस हरकत पर पड़ता है. इसके बाद क्या होता है. गार्ड युवक का पीछा करते हैं उसे खूब मारते हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बड़ी गलती कर रहा था. अगर पायलट की नजर नहीं पड़ती तो युवक घटना का शिकार भी हो सकता था.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments