दरअसल बात हो रही है बांग्लादेश से आई 21 वर्षीय सपला अख्तर की. सपला पड़ोसी बांग्लादेश के मयमनसिंह जिला अंतर्गत फूलपुर थाना की रहने वाली है. स्वयंसेवी संस्था की मदद से पुलिस ने उसे सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया है. कोर्ट में पेशी के बाद अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में जेल में भेज दिया है. खबर के मुताबिक सपला ने ढाई महीने पहले अवैध रूप से भारत में प्रवेश की थी. लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी से मिलने यहां पहुंची थी, लेकिन प्रेमी से मिलने के कुछ दिन बाद मालूम हुआ कि वह उसको नेपाल में बेचने की साजिश रच रहा था. किसी तरह उसके चुंगल से बच कर लड़की सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन पहुंची जहां से उसे गिरफ्तार किया गया.
लड़की ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये उसे सिलीगुड़ी के एक शख्स से प्यार हुआ. चुकी उसके पास भारत आने के लिए वैध कागजात नहीं थे तो उसने जान जोखिम में डालकर अपने प्रेमी से मिलने सिलीगुड़ी पहुंची. वहां से उसका प्रेमी बेंगलुरु भी ले गया. लेकिन कुछ दिन बाद गायब हो गया. लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका उसे प्रेमी देह-व्यापर में धकेलने की साजिस रच रहा था. जैसे ही उसे अपने प्रेमी का सच्चाई मालूम चला तो वह भागकर सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन पहुंच गई.
सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन पर स्वयंसेवी संस्था ने उसको संदिग्ध हालात में घूमते हुए देख लिया. संस्था ने उसको पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने ने अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेशी के बाद उसको जेल भेज दिया गया. वहीं, पुलिस लड़की के निशान देही पर उसके प्रेमी की तलाश में लगी हुई है.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments