तीन दिन की बारिश में अंबाला कैंट के हालात बड़े खराब हो गए है , बारिश के चलते अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट तालाब में बदलती हुई नजर आई । दुकानदार अपनी अपनी दुकान में दुबके हुए नजर आए । वही पूरे अंबाला में सायद कोई कोई इलाका होगा जहा पानी नहीं पहुंचा, पूरे अंबाला के अंदर पानी था।
प्रशासन के द्वारा कई रास्तों को बंद किया गया। अंबाला में एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया जिसने लोगों की जानमाल की रक्षा की । कहीं बांध टूट गए तो कहीं आसपस की नदियां खतरे के निशान के ऊपर रही।
वही अंबाला की कपड़ा मार्केट की बात करें जिसको कि एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट भी बोला जाता है उसके हालात ऐसे थे कि कपड़े पानी में तैरते हुए नजर आए । दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन को पहले ही बारिश के मद्देनजर नाले और नालियां साफ करवाने के लिए बोला था लेकिन प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी । बारिश कितनी होगी इसका तो अंदाजा नहीं लगाया जा सका लेकिन बचाव के लिए नाले साफ किए जा सकते थे ।
दुकानदारों के अनुसार उनका करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया ।
अंबाला कैंट की बात करें तो टांगरी से लगते हुए इलाके और उसके अलावा भी पूरे सदर बाजार में पानी ही पानी था । ज्यादातर बाजारों से आज शाम को पानी उतरा है लेकिन अभी भी कहीं-कहीं पर पानी मौजूद है ।
बात करें अंबाला कैंट के आसपास के इलाके की तो जिसमें प्रभु प्रेम पुरम, इंडस्ट्रियल एरिया ,बैंक कॉलोनी, दिलीप गढ़, दयालबाग ,आनंद नगर, श्याम नगर, सैनिक नगर, टांगरी बंद का इलाका, बब्याल, पारस नगर, बोह और भी बहुत से इलाके है जिनके अंदर पानी आया और इतना आया की ज्यादातर लोगो को बर्बाद कर दिया ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments