राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने सीता पर विवादित टिप्पणी की है। राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि सीता इतनी सुंदर थी राम और रावण दोनों उसके पीछे पागल थे। इससे पहले भी वे कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।
राजेंद्र गुढ़ा ने की राम-सीता पर विवादित टिप्पणी
राजस्थान में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने झूंझनू में भगवान राम और मां सीता पर ऐसा बयान दिया है, जिस पर लोग गुस्सा हैं। राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि माता सीता इतनी सुंदर थीं कि भगवान राम और रावण दोनों पागल थे। बीजेपी ने राजेंद्र गुढ़ा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।Shocking and absolutely unacceptable
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) July 11, 2023
ASHOK GEHLOT’s Minister says Prabhu Ram was “mad” behind Maa Sita’s beauty - ((Rajasthan Minister Rajendra Gudda))
Makes very objectionable comments on Maa Sita & Prabhu Ram
This is the true anti Hindu Face of Congress
Deny existence of… pic.twitter.com/HXGZy4GAKx
बीजेपी ने जताया कड़ा विरोध
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजान पूनावाला ने कहा कि यह कांग्रेस का असली हिंदू विरोधी चेहरा है। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस पहले भी भगवान राम पर सवाल उठा चुकी है। कांग्रेस राम मंदिर का विरोध कर चुकी है। हिंदू आतंकवाद की बात भी कांग्रेस ने ही की थी। बीजेपी के प्रवक्ता ने अशोक गहलोत सरकार से तत्काल राजेंद्र गुढ़ा की बर्खास्तगी की मांग की है।
विवादित बयान देते हैं राजेंद्र गुढ़ा
राजेंद्र गुढ़ा ने बीएसपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। कुछ दिन पहले उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उनके इलाके की सड़कें कैटरीना कैफ के गालों की तरह बनाओ। इस बयान पर सीएम अशोक गहलोत ने भी नाराजगी जताई थी।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments