इसके साथ ही उन्हें दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी अच्छी नहीं है.
अमृतपाल की पत्नी किरणदीप ने इंडिया टुडे से फोन पर बात करते हुए इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि मैं हर हफ्ते अमृतपाल से मिलने जेल में जाती हूं. आज मुलाकात के बाद मुझे पता चला कि वो अन्य सहयोगियों के साथ भूख हड़ताल पर हैं. इसके पीछे कई वजह हैं.
किरणदीप ने बताई भूख हड़ताल की वजह
किरणदीप कौर के मुताबिक, इनमें से एक कारण है कि पंजाब सरकार उन्हें परिवारों के साथ फोन पर बात करने की अनुमति नहीं दे रही है. कैदियों का कहना है कि इस वजह से परिवार के एक सदस्य की मुलाकात में उसके 20-25 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं और जेल में बंद सभी कैदियों के परिवार इतने समृद्ध नहीं हैं, जोकि इतना खर्च उठा सकें. इसके अलावा फोन की सुविधा नहीं होने की वजह से कैदियों की वकीलों से भी बात नहीं हो पाती है, जिसकी वजह से सही-गलत का पता नहीं चल पाता है.
जेल में खाने-पीने की व्यवस्था खराब: कौर का दावा
इसके साथ ही कैदियों का कहना है कि जेल में खाने-पीने की व्यवस्था अच्छी नहीं है. कभी दाल-सब्जियों में नमक ही नहीं होता और कभी रोटियां खाने लायक नहीं होती, उसमें तंबाकू होती है, जो खाना बनाता है, वह तंबाकू का सेवन करता है. उन्हीं हाथों से सभी का खाना बनाता है.
अमृतपाल के साथ मैं भी भूख हड़ताल पर: किरणदीप
किरणदीप ने कहा कि कुछ कैदी इस वजह से मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर काफी फर्क पड़ रहा है. सरकार को इन मुद्दों को जल्द से जल्द हल करना होगा. उन्होंने कहा कि आज से मैं भी पति के साथ भूख हड़ताल में शामिल हूं.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments