Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

गुरुद्वारे से मोबाइल चोरी करने वाला शख्स पेशी के दौरान कोर्ट की पहली मंजिल से कूदा, पुलिस ने धरदबौचा


अंबाला में मोबाइल चोरी में पकड़े गए एक आरोपित ने वीरवार को पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। आरोपित अमन ने पुलिस से बचने के लिए कोर्ट में कमरा नंबर 14 के बाहर से प्रथम मंजिल से छलांग लगा दी।


इससे उसके सिर और टांग पर गंभीर चोटें आई हैं। लिहाजा आरोपित भागने में नाकाम रहा और पुलिस टीम ने आरोपित को मौके पर ही धरदबोचा।

इसके बाद घायल अमर को जिला नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। आरोपित अमन पर गांव मकीमपुर जिला होशियारपुर पंजाब निवासी कुलबीर सिंह की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया था। कुलबीर ने बताया था कि वह लालकुर्ती बाजार स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा में ग्रंथी है। वह गुरुद्वारा में अपने परिवार सहित रहता है।

उसकी पत्नी जसबीर कौर ने अपना मोबाइल फोन गुरुद्वारा की बैकसाइड में चार्जिंग पर लगाया था। बुधवार शाम को देखा तो फोन नहीं मिला। कैमरे चेक किए तो पड़ोस में रहने वाला अमन यह फोन चोरी कर ले जाता दिखाई दिया था।

इसी आधार पर पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपित को काबू किया था और वीरवार को उसे पेशी के लिए कोर्ट में लेकर गए थे जहां दोपहर दो बजे के बाद कोर्ट में उसकी पेशी थी। इसी दौरान उसने प्रथम मंजिल से छलांग लगाकर भागने का प्रयास किया। पड़ाव थाना पुलिस ने अब आरोपित के खिलाफ पुलिस कस्टडी से भागने के प्रयास और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया है। लालकुर्ती के सब इंस्पेक्टर धर्मवीर ने बताया कि आरोपित नशे का भी आदी है।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments