Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को लगी चोट। हस्पताल में भर्ती

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीएम गहलोत के पैर के नाखून में चोट आई है. सीएम का पैर मुड़ने के कारण कोई नुकीली चीज उनके नाखून में चुभ गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उनके पैर के नाखून के चोट की ड्रेसिंग की गई. उसके बाद पैर के नाखून का एक्स-रे भी किया गया.

सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ने कहा कि डॉक्टरों ने उनके पैर की जांच की है. जांच में पता चला है कि मुख्यमंत्री के पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है. इलाज के बाद पैर में प्लास्टर बांध दिया गया है. सीएम को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है.

सीएम के परिवारवाले पहुंचे अस्पताल

वहीं, सीएम गहलोत के अस्पताल में भर्ती होते ही उनके चाहने वालों के साथ ही परिवारवाले भी चिंतित हो गए. गहलोत के परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए. सीएम अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्रवधू हिमांशी गहलोत, पोती कश्वीनी गहलोत अस्पताल पहुंचे हुए थे.

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी अस्पताल पहुंचे

सीएम के अस्पताल में भर्ती होते ही सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा भी एसएमएस अस्पताल पहुंच गए. सीएम के चोटिल होने की खबर मिलने के बाद मंत्री महेश जोशी और मंत्री परसादी लाल मीणा के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे.

शुक्रवार को जयपुर में है मंत्रिमंडल की बैठक

बता दें कि शुक्रवार (30 जून) को जयपुर में गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक है. इस बैठक में सरकार के सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे. इधर बैठक होने से पहले ही सीएम के पैर में चोट लग गई और अस्पताल में भर्ती हो गए.

चुनावी कार्यक्रमों में गहलोत हैं व्यस्त

मालूम हो कि राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव हैं. सीएम अशोक गहलोत सरकार चलाने के साथ-साथ चुनाव के कार्यक्रमों में व्यस्त हैं. पार्टी के नेताओं को एकजुट करने के साथ ही वह ज्यादा से ज्यादा लोगों से भी मिल रहे हैं.

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments