Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

सांड ने किया ऐसा कांड, देख छूट गई लोगों की हंसी



सांड के हमले का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, जिस अंदाज में सांड ने शख्स पर हमला किया, उसे देखकर इंटरनेट की पब्लिक हंस-हंसकर लोटपोट हो रही है.

मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं. ये तो सरासर पर्सनल अटैक है.’ सोशल मीडिया पर वायरल हुई सांड के हमले की इस क्लिप को देखकर नेटिजन्स कुछ इसी अंदाज में चुटकी लेते हुए बतिया रहे हैं. हालांकि, आप देखेंगे तो शायद आपकी भी हंसी छूट पड़ेगी. क्योंकि, भैया…वीडियो में सड़क किनारे खड़े सांड ने ऐसा कांड किया है कि देखकर लोग लोटपोट हो रहे हैं. वीडियो में सांड की रफ्तार और वहां मौजूद अन्य लोगों का रिएक्शन देखने लायक है.


वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाजार में चहल-पहल है. वहीं, सड़क किनारे एक सांड काफी सज्जन बनकर खड़ा नजर आता है. अगले ही पल लुंगी पहने एक शख्स वहां से गुजरता है. जैसा कि आप देख सकते हैं कि सांड को भी इससे कोई परेशानी नहीं होती. लेकिन ये क्या. अचानक उसका मूड बदलता है और फिर जो होता है, उसकी लुंगी मैन ने भी कल्पना नहीं की होगी. सांड बिजली की रफ्तार से उस पर लपकता और फिर हवा में उछालकर पटक देता है.




चूंकि, सांड छोटा था इसलिए शख्स को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची. लेकिन जिस अंदाज में सांड ने उस पर हमला किया, उसे देखकर पब्लिक हंस-हंसकर पागल हो रही है. कुछ ने तो इसे साजिश करार दिया है. इंस्टाग्राम पर @earth.reel पेज पर शेयर हुए इस वीडियो पर लोग जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं. कुछ को यह इतना ज्यादा पसंद आया कि वे इसे बार-बार देख रहे हैं.

वीडियो बनाने के लिए शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर शख्स ने खुद को लगाई आग, फिर जो हुआ... देखें वीडियो


एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया है, क्या ये पर्सनल अटैक था. वहीं, दूसरे का कहना है कि शख्स को देखते ही सांड मचल गया और फिर…एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है, सांड ने ये गलत किया. उसको बेवजह क्यों फोड़ा. इसके अलावा अधिकांश यूजर्स हंसने वाली इमोजी के जरिए रिएक्ट कर रहे हैं.

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments