उत्तर प्रदेश के बदायूं में 8 साल के आहिल की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया. पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी और कोई नहीं बल्कि मृतक का सगा मामा ही है. आरोपी ने भांजे के साथ कुकर्म की कोशिश की और नाकाम होने व इसकी शिकायत शिकायत परिजनों से करने की धमकी देने पर वह बौखला गया और नाड़े से उसकी गला दबाकर हत्या कर डाली.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि 24 जून को उझानी कोतवाली इलाके में बाइपास पर मक्के के खेत में आठ साल के मासूम का शव मिला था. उसके कपड़े पास में पड़े थे. शव की शिनाख्त कुछ देर बाद सरवर कुरैशी निवासी काशीराम कालोनी के बेटे आहिल के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि आहिल 23 जून की शाम से लापता था. वहीं किसी से रंजिश की बात से परिजनों ने इनकार कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व लाश छिपाने का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी. एसएसपी ने तफ्तीश में सर्विलांस सेल को भी लगाया.
टीम ने घटनास्थल के आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता लगा कि आहिल को एक शख्स अपने साथ ले जा रहा है. हालांकि उस शख्स का चेहरा स्पष्ट नहीं हो सका. बाद में उन वीडियो को साफ किया गया तो कदकाठी के आधार पर पुलिस ने उसके मामा समीर उर्फ लल्ला निवासी मोहल्ला बहादुरगंज मानकपुर रोड कस्बा व थाना उझानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वो टूट गया और गुनाह कबूल लिया.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तकरीबन 15 साल से अपने बहनोई के घर पर रहता है और मंडी में पल्लेदारी का काम करता है. घटना वाले दिन आहिल बाजार में बिरयानी खाने गया था, वहां आरोपी पीछे से पहुंचा और उसे चिप्स व कुरकुरे दिलाने के बहाने अपने साथ खेत में ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म की कोशिश की. बच्चे ने शोर मचाया और अपने माता-पिता के पास जाकर शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसका गला दबाकर मार दिया. इसके बाद आरोपी ने लाश को एक अधबने घर में छिपा दिया और परिवार के साथ मासूम को खोजने का नाटक करता रहा. इस बीच मौका पाकर उसने लाश को खेत में फेंक दिया.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments