Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

वीडियो बनाने के लिए शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर शख्स ने खुद को लगाई आग, फिर जो हुआ... देखें वीडियो



सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में लोग वीडियो बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. कई बार पॉपुलर होने के चक्कर में लोग अपनी जान तक जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आते हैं.

कई लोग खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करने के चक्कर में खुद को खतरे में डाल देते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स वीडियो बनाने के लिए अपने शरीर पर पहले तो मिट्टी का तेल डालता है, फिर खुद को आग लगा लेता है.




वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से शख्स मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर देता है और फौरन भागकर वो पानी में छलांग लगा देता है. जिस तरह से शख्स के शरीर में आग लगी, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो गंभीर रूप में जल गया होगा, लेकिन पानी में फौरन कूदने की वजह से उसकी जान बाल-बाल बच गई. इस वीडियो को @ExtremeFaiIs नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 191.2k व्यूज मिल चुके हैं. 


⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments