महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करके यह बात कही है कि उनको बड़ा दुख हुआ जब उनको पता चला कि सेना के जवान पुलवामा की एक मस्जिद में घुस गए और वहां मुसलमानों से जबरदस्ती जय श्रीराम के नारे लगवाए ।
मुफ्ती ने कहा कि अमित शाह की जम्मू कश्मीर यात्रा से पहले यह जो कुछ हो रहा है वह उकसावे की कार्रवाई है। मैं राजीव घाई जी से अनुरोध करती हूं कि वह इस संदर्भ में जांच करें ।
महबूबा मुफ्ती ने पहले भी g20 सम्मेलन के दौरान कहा था कि जम्मू कश्मीर के लोगों को परेशान किया जा रहा है उनके ऊपर अत्याचार किया जा रहा है ।
पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी इस पर अपनी टिप्पणी देते हुए कहा कि यह काम गलत है कि सेना के जवान मस्जिद में घुस गए और मुसलमानों से जबरदस्ती जय श्रीराम के नारे लगवाए गए । उन्होंने कहा कि यह काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने राजनाथ सिंह को टैग करते हुए कहा है कि इसकी जल्द से जल्द जांच करवाई जाए।
जानकारी के मुताबिक यह घटना पुलवामा के जादूरा गांव की बताई जा रही है ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments