'परिवार वाले शादी के खर्च से हट रहे पीछे'
युवती ने बताया कि उनके भाई ने परिवार की जमीन भी अपने नाम लिखवा ली है, लेकिन उसकी शादी के खर्च से भी पीछे हट रहे हैं. शिकायत में युवती ने अपने पिता और बहन का नाम भी शामिल किया है. शिकायतकर्ता माधुरी पटेल सरायइनायत थाना क्षेत्र के मनापुर गांव में रहती हैं.
परिवार पर मानसिक उत्पीड़न और मारपीट का लगाया आरोप
उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि वह 20 साल से घर में अकेली रह रही हैं. उनके माता-पिता ने उन्हें पारिवारिक कारणों से अलग कर दिया है. युवती ने अरोप लगाया कि उनके पिता रामराज पटेल, माता बिमला देवी, भाई राजेन्द्र पटेल, भाभी पूनम पटेल और बहन विद्या पटेल मेरे साथ गाली गलौज करते हैं. शिकायत में मानसिक उत्पीड़न और मारपीट का भी आरोप लगाया है.
पुलिस लगाई शादी कराने की गुहार
युवती ने शिकायत में बताया कि उनके परिवार के लोग उनकी शादी नहीं करवा रहे हैं और इसके लिए उसे ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. युवती ने बताया कि उन्होंने कभी भी शादी से इंकार नहीं किया, अब युवती पुलिस से अपील कर रही है कि मेरी शादी किसी अच्छे लड़के से करा दी जाए. ताकि वह सम्मानपूर्ण जीवन जी सके.
युवती ने परिवार पर आरोप वगाया कि उसका परिवार आर्थिक रूप से उसकी मदद नहीं करता है और ना ही खाने पीने के लिए देता है. वह अलग-अलग काम करके अपना गुजारा करती हैं. युवती ने अपने पिता रामराज पटेल, माता विमला देवी, भाई राजेन्द्र पटेल, भाभी पूनम पटेल और बहन विद्या पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक दिन उन्होंने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments