Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

केंद्रीय मानव अधिकार संगठन नई दिल्ली की मीटिंग आज अंबाला में हुई संपन्न । नए जुड़े सदस्यों को कार्ड और जॉइनिंग लेटर देकर किया सम्मानित


केंद्रीय मानव अधिकार संगठन नई दिल्ली की हरियाणा राज्य की टीम और अंबाला की टीम की मीटिंग आज अंबाला में संपन्न हुई । 

मीटिंग की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव धर्मपाल शर्मा जी और हरियाणा राज्य के अध्यक्ष उमेद सिंह राणा जी के द्वारा की गई । मीटिंग में कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे । पदाधिकारियों में मुख्यता सरिता शर्मा, हरभजन सिंह, सोहनलाल शर्मा, रंजीत विश्वकर्मा, सचिन, राकेश चावला, अनिल वर्मा, नीतू अरोड़ा, मुकेश अरोड़ा के साथ सभी अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।


मीटिंग में संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए नए जुड़े सदस्यों को उनके नियुक्ति पत्र और कार्ड देकर सम्मानित किया गया ।



मानव अधिकार संगठन एक ऐसा संगठन है जो आपकी हर समस्या का समाधान और आपके अधिकार के बारे में आपको समय-समय पर अवगत कराता रहता है । संगठन के अधिकारियों का हमेशा प्रयास रहता है कि समाज का हर वह व्यक्ति जो अपनी आवाज नहीं उठा सकता है उसको इस काबिल बनाया जा सके कि वह अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठा सकें । ऐसे समाज के कमजोर वर्ग के साथ केंद्रीय मानव अधिकार संगठन नई दिल्ली हमेशा से खड़ा रहता है ।


आज भी इसी कड़ी में केंद्रीय मानवाधिकार संगठन के साथ नहीं लोगों का जुड़ना हुआ जिनको संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा कार्ड व नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments