उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में टप्पल कस्बा में शुक्रवार (23 जून) की शाम को दुकान पर खाना देने गई 7 साल की बच्ची से रास्ते मे दो नाबालिगों ने बलात्कार किया।
बच्ची के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, जबकि दूसरा अभी फरार है। पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी हुई शिकायत में बताया कि वह कस्बा में दुकान में काम करता है। शुक्रवार की शाम उसकी बच्ची दुकान पर टिफिन देने के लिए आई थी। खाना देने के बाद बच्ची घर वापस जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उनके ही पड़ोस के रहने वाले दो किशोर उनकी बच्ची को खेलने के बहाने ले जाने लगे।
रिपोर्ट के अनुसार, जब बच्ची ने जाने से इंकार कर दिया, तो एक किशोर ने बच्ची को साइड में ले जाकर छेड़-छाड़ कर बलात्कार किया। बच्ची के पिता ने जानकारी देते हुए कहा कि दूसरे नाबालिग ने मेरी बच्ची को पकड़कर आरोपी का साथ दिया। बच्ची ने पूरी बात शनिवार सुबह अपने घर पर बताई। जब पिता घटना की शिकायत को लेकर आरोपी के घर पहुंचा तो उन्होंने पीड़ित परिवार को मारपीट कर भगा दिया। जिससे सिर में चोट आई है।
पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही एक नाबालिग को अरेस्ट कर लिया गया है। जबकि दूसरा अभी फरार है। उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। टप्पल क्षेत्र में नाबालिग से बलात्कार करने के मामले में मामला संज्ञान में आने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। एसपी देहात, पलाश बंसल ने कहा कि दोनों नाबालिगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के नाबालिग होने के चलते उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments