Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

महिला को लगा हो रही किडनैपिंग की कोशिश तो उबर ड्राइवर के सिर में मार दी गोली


संयुक्त राज्य अमेरिका में एक महिला गलती से यह सोचकर अपने उबर ड्राइवर को गोली मार दी कि उसका अपहरण किया जा रहा है। अब वह महिला हत्या के आरोप का सामना कर रही है। न्यूयॉर्क पोस्ट के में छपी खबर के अनुसार, यह घटना शुक्रवार (16 जून) को टेक्सास शहर में हुई।

महिला पर गंभीर आरोप, 1.5 मिलियन डॉलर के बेल बॉन्ड की पुलिस हिरासत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 48 साल की फोएबे कोपस के रूप में पहचानी जाने वाली महिला ने अपने उबर ड्राइवर डैनियल पिएड्रा गार्सिया को गोली मार दी। उबर कैब में बैठी महिला को लगा था कि ड्राइवर उसका अपहरण कर मैक्सिको ले जा रहा था। फोएबे कोपस पर गंभीर शारीरिक चोट पहुंचाने वाले गंभीर हमले का आरोप लगाया गया है। एल पासो पुलिस ने एक बयान में कहा कि फिलहाल महिला को 1.5 मिलियन डॉलर के मुचलके (Bail Bonds) पर रखा जा रहा है।

उबर कंपनी ने लगाया राइडर पर प्रतिबंध, कहा- हरकतों से डर गए थे

दूसरी ओर, महिला सवार की गोली से घायल उबर ड्राइवर डैनियल पिएड्रा गार्सिया के परिवार ने कहा कि इलाज के दौरान उसे बुधवार को जीवन रक्षक प्रणाली से हटा दिया गया था। एक स्थानीय मीडिया आउटलेट से बात करते हुए कैब कंपनी उबर ने कहा कि कंपनी सवार की हरकतों से पहले ही "भयभीत" थी। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, "उबर प्लेटफॉर्म पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाती है और जैसे ही हमें घटना के बारे में पता चला, हमने राइडर पर प्रतिबंध लगा दिया है।"

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments