Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

'तीन दिनों से सोया नहीं हूं और कुछ खाया भी नहीं', नर्मदा क्रूज के कैप्टन बोले- बस उन बच्चों का चेहरा दिख रहा



मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। एमपी टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज तूफान के बीच डूब गया। शनिवार को दो और बच्चों के शव बरामद किए गए हैं।


इससे अब तक हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है।

शनिवार को जिन बच्चों के शव बरामद हुए, वे छह और पांच साल के लड़के थे। दोनों बच्चों की माताओं के शव पहले ही मिल चुके थे। पांच साल के लड़के के पिता और चचेरे भाई अभी भी लापता हैं।

पांच साल का बच्चा और उसका परिवार तमिलनाडु से था । उसके पिता कामराज, कई सालों से जबलपुर में काम कर रहे थे। तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले से उसके रिश्तेदार उससे मिलने आए थे और परिवार गुरुवार को घूमने निकला था, तभी यह दुखद घटना घटी।

कैप्टन का खेद

इसी बीच क्रूज बोट के कैप्टन महेश पटेल ने घटना पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैंने तीन दिनों से न तो कुछ खाया है और न ही सोया हूं। मुझे बस वे बच्चे ही दिखाई देते हैं।" जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी का गठन किया है। पटेल के खिलाफ भी जांच की जा रही है। इस जांच में यह देखा जा रहा है कि क्या लोगों को लाइफ जैकेट मुहैया कराई गई थी।

पटेल ने कहा कि जब तूफान आया, तो उन्होंने “क्रूज के कर्मचारियों को सभी को लाइफ जैकेट देने का निर्देश दिया था।” उन्होंने कहा, "कुछ लोग नीचे डांस रहे थे। मेरे कर्मचारियों ने मुझे बताया कि उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी। मैं उनके पास गया और उनसे कहा कि मौसम खराब हो गया है और उन्हें लाइफ जैकेट पहन लेनी चाहिए।"

बचे हुए लोगों ने बताया कि यात्रा की शुरुआत में लाइफ जैकेट नहीं बांटी गईं और वह पैक पड़ी रहीं, कुछ तो बंडलों में ही सील बंद थीं। पटेल ने इस आरोप से इनकार किया कि वह जहाज छोड़ने वाले पहले व्यक्ति थे और दावा किया कि “अन्य लोगों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही वह तीन-चार बच्चों को बाहर निकालने में कामयाब रहे।”

अचानक बिगड़ गया मौसम

गुरुवार शाम को नर्मदा नदी पर स्थित बरगी डैम में हुई इस त्रासदी का कारण अचानक से आया भयंकर तूफान था। शाम लगभग 6 बजे, जब नाव खमारिया द्वीप के पास पहुंची, तो मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज हवाओं ने जलाशय के पानी को उथल-पुथल मचा दिया। नदी के किनारे मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने ऑपरेटर को वापस लौटने के लिए चिल्लाना और संकेत देना शुरू कर दिया, लेकिन बचे हुए लोगों का कहना है कि उन चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया गया।

बरगी डैम हादसे में राज्य सरकार का एक्शन

मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर जिले के बरगी डैम में हुए क्रूज नाव हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए पायलट समेत तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। राज्य सरकार ने बोट क्लब प्रबंधक को निलंबित कर दिया है। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments