रामपुर (उत्तर प्रदेश):
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की शिव विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला शिक्षिका की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसके ही पति ने मुंह दबाकर की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
किराये के मकान में रहती थी शिक्षिका
जानकारी के अनुसार मेरठ जिले के मवाना तहसील के गांव खटीना निवासी राहुल की पत्नी एकता उर्फ पूजा मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव की रहने वाली थी। वह रामपुर जिले के चमरौवा ब्लॉक के ठाकुरद्वारा स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं।
करीब दो साल से एकता अपने पति राहुल और पांच साल के बेटे के साथ रामपुर की शिव विहार कॉलोनी में सुभाष कुमार के मकान में किराये पर रह रही थी।
दूध वाले ने खोला घटना का राज
सोमवार सुबह कॉलोनी में दूध देने आने वाले दूध वाले ने घर का दरवाजा खटखटाया और कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने मकान मालिक को इसकी सूचना दी।
जब मकान मालिक ने अंदर जाकर देखा तो कमरे में एकता का शव निर्वस्त्र हालत में पड़ा था, जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
शारीरिक संबंध के दौरान हुआ विवाद
मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के अनुसार आरोपी पति राहुल शनिवार को रामपुर आया था। उस समय घर में उसकी पत्नी और बेटा मौजूद थे। दिन में दोनों बाजार जाकर शॉपिंग करके आए थे।
रात में पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध बने, इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में राहुल ने पत्नी का मुंह दबा दिया, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई।
पूछताछ के दौरान राहुल ने पत्नी की हत्या की बात कबूल भी कर ली है।
नशे का आदी है आरोपी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राहुल नशे का आदी है और पहले भी तीन बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो चुका है।
घटना के बाद वह मेरठ के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो गया था। राहुल के पिता नारायण सिंह का कहना है कि उनका बेटा नशे की लत से परेशान है और पहले भी कई बार इलाज करा चुका है।
पुलिस ने कमरा किया सील
घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। जांच के बाद किराये के कमरे को सील कर दिया गया है।
मृतका के पिता राजेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
.jpg)
0 Comments