आज अंबाला के साथ साथ पूरे हरियाणा के नगर परिषद और नगर पालिका के वार्डों की समिति के सदस्यों की ऑनलाइन बैठक हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के द्वारा ली गई।
सैनी साहब से सभी सदस्यों को उनके कार्यों के बारे में बताया कि समिति का मुख्य कार्य क्या होगा । उन्होंने कहा कि भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने है तब से उनका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता ही रहा है प्रधान मंत्री के इस उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए समिति के सभी सदस्यों का मुख्य उद्देश्य भी अपने वार्ड में स्वच्छता का ही होगा । सदस्यों को चिन्हित करना होगा कि उनके वार्ड में स्वच्छता अभियान सही से चल रहा है या नहीं । कूड़ा उठाने वाली गाड़ी समय पर ओर वार्ड में हर जगह पहुंच पा रही है या नहीं ।
उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा कोई भी सरकारी ठेका लेते समय जो भी मापदंड थे क्या वो उनको पूरा कर रहा है या नहीं । उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य नगर परिषद और जनता के बीच पुल का काम करेंगे । Cm कहा कि ना केवल स्वच्छता बल्कि बाकी कार्यों में भी समिति के सदस्य जनता की मदद कर सकते है । आयुष्मान कार्ड का उदाहरण देते हुए CM साहब ने कहा कि अगर किसी का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो समिति के सदस्य उनका आयुष्मान कार्ड बनवाने में भी मदद कर सकते है ।
उन्होंने कहा कि जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सरकार भी नुक्कड़ नाटक जैसे माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है जिसके लिए उन्होंने फरीदाबाद से निर्मल ताई और निर्मल ताऊ जैसे प्रोग्राम पहले से शुरू कर दिए है ।
किसी भी समस्या को लेकर आम जनता कहा पर शिकायत करे इसके लिए भी लोगों को जागरूक करना ये भी समिति के सदस्यों का काम हो सकता है ।
CM साहब ने बताया कि समिति के प्रधान के रूप में मौजूदा MC कार्य करेंगे और नगर परिषद के अधिकारी समिति के सचिव होंगे ।
CM साहब ने बताया कि समिति के सदस्यों के द्वारा आई शिकायत का निवारण नगर परिषद के सदस्यों की पहली प्राथमिकता होगी लेकिन अगर समिति के सदस्यों की सुनवाई नहीं होती तो इसके लिए अलग से एक पोर्टल और शिकायत नंबर जल्द जारी किया जाएगा ।
इस बैठक में तकरीबन मौजूदा MC के साथ साथ नगर परिषद के अधिकारी, चेयरमैन और VICE चेयरमैन भी मौजूद रहे ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments