Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

हिमाचल में एक ही युवती से शादी करने वाले दो सगे भाइयों के घर आया नन्हा मेहमान, सुनीता ने दिया बेटे को जन्म



हिमाचल के सिरमौर जिले में एक ही युवती से शादी करने वाले दो सगे भाइयों कपिल और प्रदीप नेगी के घर नन्हा मेहमान आ गया है। उनकी पत्नी सुनीता ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फेसबुक पेज पर सांझा की है।


बता दें कि पिछले साल दोनों भाइयों ने सुनीता के सा दो भाइयों ने एक ही युवती से शादी की थी। इस शादी की पूरे देश काफी चर्चा हुई थी। कुछ लोगों ने इस शादी पर सवाल भी उठाए थे। दोनों भाइयों ने खुद फेसबुक पर वीडियो डालकर इन लोगों को जवाब दिया था। शादी के बाद तीनों काफी खुश हैं। अब वो तीन से चार हो गए हैं।

फेसबुक पर शेयर की तस्वीर

अपने फेसबुक पेज पर यह खुशखबरी देते हुए उन्होंने लिखा है कि आज का दिन हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत और यादगार दिन बन गया है। आहमारी छोटी सी तिकड़ी में एक नन्हा सा मेहमान आया है, जिसने हमारे घर ही नहीं बल्कि हमारे दिलों को भी खुशियों से भर दिया है।देवी-देवताओं और बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज हम माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त कर पाए हैं। ये एहसास शब्दों में बयां करना आसान नहीं है, क्योंकि आज से हमारी दुनिया ही बदल गई है। ब तक जो जिंदगी हम सिर्फ अपने लिए जी रहे थे, आज से वो एक नई जिम्मेदारी, नए सपनों और नई खुशियों के साथ आगे बढ़ेगी। इस नन्हे से फरिश्ते के आने से हमारा घर हंसी, प्यार और खुशियों से भर गया है।

एक ही युवती से क्यों की थी शादी


बता दें कि कपिल नेगी और प्रदीप नेगी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई गांव के रहने वाले हैं। दोनों एक किसान परिवार से आते हैं हैं। प्रदीप सरकारी नौकरी में है तो कपिल विदेश बहरीन में नौकरी कर रहे हैं। कपिल इस समय बहरीन में ही है। दोंनों भाई उस समय सुर्खियों में आए जब उन्होंने यह निर्णय लिया कि वे एक ही युवती से शादी करेंगे। दोनों ने कुनहाट गांव की रहने वाली सुनीता चौहान से शादी की थी। दोनों भाइयों ने हाटी समुदाय की बहुपति (पॉलीएंड्री) परंपरा के तहत शादी की। इस परंपरा के तहत एक ही युवती को दो या अधिक भाइयों को साझा रूप से पति मानती है।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments