Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबाला में अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज: मेडिकल कराने के लिए अस्पतालों में लगी लंबी कतारें

 




अंबाला। आगामी अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। यात्रा के लिए अनिवार्य मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अंबाला के सिटी और छावनी स्थित नागरिक अस्पतालों में इन दिनों श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। सुबह से ही लोग अस्पतालों में पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेडिकल जांच कराने अस्पताल पहुंचे। कई लोग सुबह 8–9 बजे से ही अस्पताल परिसर में लाइन में लग गए थे। भीड़ अधिक होने के कारण कई लोगों का नंबर दोपहर तक आ सका। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से मेडिकल प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं, लेकिन जांच में समय लगने के कारण लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।

बीपी, शुगर और ईसीजी जांच में लग रहा ज्यादा समय

श्रद्धालुओं को मेडिकल प्रमाण पत्र जारी करने से पहले बीपी, शुगर और ईसीजी सहित कई स्वास्थ्य जांच कराई जाती हैं। इन जांचों में अधिक समय लगने की वजह से अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है और लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। इसके बावजूद शिव भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है और लोग धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

पहली बार दोस्तों के साथ जाएंगे अमरनाथ

अंबाला सिटी के बलदेव नगर निवासी अरविंद ने बताया कि वह पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे हैं। वह सुबह जल्दी अस्पताल पहुंच गए थे ताकि समय पर मेडिकल जांच पूरी हो सके। उन्होंने बताया कि वह अपने करीब 10 दोस्तों के साथ अमरनाथ यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं।

एक सप्ताह की यात्रा का बना रहे हैं प्लान

वहीं लालड़ू निवासी अंकित ने बताया कि उन्होंने मेडिकल प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब बैंक में जाकर यात्रा के लिए पंजीकरण कराएंगे। उन्होंने बताया कि वह करीब एक सप्ताह की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं और पहली बार अमरनाथ धाम के दर्शन करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

अमरनाथ के साथ वैष्णो देवी और शिव खोड़ी के दर्शन की भी योजना

कुछ श्रद्धालु केवल अमरनाथ यात्रा ही नहीं बल्कि इसके साथ माता वैष्णो देवी और शिव खोड़ी के दर्शन करने की भी योजना बना रहे हैं। अंबाला निवासी बबलू ने बताया कि वह इस बार अपने दोस्तों के साथ तीसरी बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं और इस बार तीनों धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का कार्यक्रम बनाया गया है।

जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

गौरतलब है कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र और पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments