Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा पर जानलेवा हमला, भीड़ ने कार के शीशे तोड़े, परिवार चिल्लाता रहा, पिता घायल



उत्तर प्रदेश में मथुरा/वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा पर दिल्ली में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 7 अप्रैल की रात करीब 10 बजे दिल्ली के तिलक नगर इलाके में हुई, जब अभिनव अपने परिवार के साथ कार में सवार थे।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक कुछ लोगों ने उनकी कार को घेर लिया और गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया।

भीड़ ने घेरकर कार के शीशे तोड़े

हमले का वीडियो, जिसे अभिनव अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि भीड़ डंडों से कार पर हमला कर रही है और शीशे तोड़ रही है। कार के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य डर के मारे चीखते हुए सुने जा सकते हैं। जैसे ही कार का अगला शीशा तोड़ा गया, अंदर बैठी एक महिला की चीख ने स्थिति की भयावहता को और स्पष्ट कर दिया।

पिता पर हमला, घायल हुए

अभिनव के पिता तरुण राज अरोड़ा ने बताया कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें चोटें आईं। उन्होंने बताया कि हमलावरों का आरोप था कि उनकी कार से एक बच्चे के पैर में चोट लग गई है। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

रोडरेज का मामला दर्ज, 3 हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए रोडरेज का मामला दर्ज किया। शुरुआती जांच के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को तिहाड़ जेल भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा सके।

बच्चे को नहीं आई चोट

तरुण राज अरोड़ा के मुताबिक, पुलिस उन्हें और पीड़ित बच्चे को अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि बच्चे को किसी भी तरह की गंभीर चोट नहीं लगी है। वहीं, मारपीट और हमले में घायल हुए तरुण राज अरोड़ा का इलाज किया गया।

अभिनव अरोड़ा का भावुक पोस्ट

घटना के बाद अभिनव अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा, 'जलते घर को देखने वालो, फूस का छप्पर आप का है… उसके कत्ल पे मैं भी चुप था, अब मेरा नंबर आया… मेरे कत्ल पे आप भी चुप हैं, अगला नंबर आप का है।' यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

धर्म से जोड़ने पर दी सफाई

अभिनव अरोड़ा ने अपने पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना को किसी धर्म या समुदाय से जोड़कर देखना गलत है। उन्होंने लिखा कि वे सिख धर्म का गहरा सम्मान करते हैं और यह घटना कुछ व्यक्तियों के कृत्य का परिणाम है, न कि किसी पूरे समुदाय की सोच का।

पुलिस जांच जारी

दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरी घटना की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।


⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments