Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबाला में एटीएम में कार्ड फंसाकर ठगी: मदद के बहाने कार्ड बदलकर उड़ाए 63 हजार रुपये

 




अंबाला में एटीएम ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने चालाकी से एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 63 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम


पुलिस चौकी नंबर-4 में दी गई शिकायत के अनुसार साईरस कोहली निवासी सपाटु रोड, अंबाला शहर ने बताया कि 2 अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे वह जिम से लौटते समय सैनी आश्रम भवन के सामने स्थित एसबीआइ एटीएम पर पैसे निकालने पहुंचा। उसने अपनी माता का एटीएम कार्ड मशीन में डाला, लेकिन कुछ ही सेकंड में स्क्रीन पर टेक यूअर कार्ड का मैसेज आया और कार्ड मशीन के अंदर ही फंस गया।

 इसी दौरान वहां खड़ा एक युवक उसकी मदद करने के बहाने आगे आया।

युवक ने पीड़ित को कहा कि मशीन खराब है और उसने कार्ड निकालने में मदद करने का नाटक किया। इसी दौरान ठग ने चालाकी से पीड़ित का असली कार्ड बदलकर अपने पास रख लिया और उसे दूसरा कार्ड थमा दिया। पीड़ित को उस समय इस बात का पता नहीं चला।

खाते से निकल गए 63 हजार रुपये

कुछ समय बाद पीड़ित के मोबाइल पर बैंक से पैसे निकलने के मैसेज आने लगे। जब उसने बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि उसके खाते से 63 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद उसे समझ आया कि एटीएम पर किसी ने उसका कार्ड बदल दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

पुलिस की लोगों से अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एटीएम इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। अगर एटीएम मशीन में कार्ड फंस जाए तो किसी अजनबी की मदद न लें और तुरंत बैंक या पुलिस को सूचना दें।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments