मुलाना। साहलेपुर गांव में शनिवार देर रात तीन नकाबपोश चोरों ने एक कार में 15 भेड़ों को चोरी कर लीं और रफूचक्कर हो गए। चोरों ने करीब 10 मिनट में ही वारदात को अंजाम दे दिया। भेड़पालक के अनुसार उसकी करीब डेढ़ लाख रुपए की भेड़ें चोरी हुई है।

भेड़पालक रविवार की सुबह जब अपने बाड़े में गया तो उसे वारदात का पता चला। पास लगे सीसीटीवी जांचने पर देखा तो सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसमें कार का नंबर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर मुलाना थाने में पुलिस को शिकायत दी और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। वहीं ग्रामीणों ने सरकार से भेड़पालक के नुकसान की भरपाई की अपील की है।


दस मिनट में दिया वारदात को अंजाम

भेड़पालक सतीश कुमार निवासी साहलेपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर एक कार में तीन नकाबपोश शातिर आए और उससे बाड़े से उसकी 15 भेड़ें चुरा कर ले गए। सतीश के अनुसार उसके बाड़े में करीब 50 भेड़ें व 30 छोटी भेडें है।


लेकिन चोर उसमें से 15 भेड़ें चुरा कर रफूचक्कर हो गए। सतीश कुमार के साथ ग्रामीण मुकेश कुमार, रोशन लाल, महिंद्र सिंह, जसबीर सिंह, इंद्रजीत, कुलवंत, रूलदा राम, अमरजीत सिंह, सोहन लाल शिकायत देने थाना पहुंचे। ग्रामीणों ने सरकार से भेड़पालक के नुक्सान की मांग की है।

अलीपुर में भी दे चुके है वारदात को अंजाम

मनीष कुमार निवासी अलीपुर ने दावा करते हुए बताया कि 19 मार्च 2026 को इसी कार में संदिग्धों ने उनके बाड़े से भी पांच बकरियां चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। इसकी शिकायत मुलाना थाना में दी गई थी। मनीष के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में कार तो स्पष्ट दिखाई दे रही थी लेकिन उसमें कार का नंबर स्पष्ट नहीं था। अब साहलेपुर में हुई वारदात में कार का नंबर भी स्पष्ट है।

शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कर लिया है। आरोपितों की तलाश में छापामारी कर रहे हैं और जल्द ही आरोपित सलाखों के पीछे होंगे।- प्रमोद राणा, मुलाना थाना प्रभारी।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!