Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मथुरा में सनसनीखेज घटना, सुसाइड करने गई महिला से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म



पति से झगड़ा करके आत्महत्या करने मांट के यमुना नदी स्थित पेंटून पुल पहुंची महिला को दो युवक समझा कर अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। वारदात शनिवार दोपहर की है।


महिला ने घर जाकर पति को पूरी बात बताई। पति ने आरोपित युवकों की पहचान कर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

आत्महत्या करने पहुंची महिला से दो युवकों ने किया दुष्कर्म

मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली महिला की वृंदावन में ससुराल है। शनिवार दोपहर पति से झगड़ा होने पर महिला आत्महत्या करने के लिए यमुना पुल पहुंच गई। पुल पर महिला को देख मांट क्षेत्र में खोखे पास बैठे लोगों ने उसे बुला लिया और समझाया। महिला पास हे एक पेड़ के पास बैठ गई। शाम को दो युवक बाइक से पहुंचे और उसे घर छोड़ने की बात कहते हुए बाइक में बैठा लिया।

युवकों के जाने के बाद महिला ने पुलिस को किया कॉल

युवक महिला को खेत की तरफ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। युवकों के जाने के बाद महिला ने 112 पुलिस को सूचना दी। फिर किसी तरह अपने घर पहुंची, वहां उसने पति को पूरी बात बताई। रविवार को पति ने घटना स्थल पर जाकर आरोपित युवकों की जानकारी जुटाई। इसके बाद थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया।

मांट थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपित मांट के बेगमपुर निवासी राजकुमार और दुर्गेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments