Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

गर्लफ्रेंड को रंग लगाने से भड़का युवक, दोस्त को रेल की पटरी पर बांध कर कट*वाया।



गर्लफ्रेंड को रंग लगाने से भड़का युवक, दोस्त को रेल की पटरी पर बांध कर कट*वाया।


हरियाणा के पानीपत में रेल की पटरियों पर मिले युवक की मौत का केस पुलिस ने सुलझा लिया है। खुलासा हुआ है कि 23 वर्षीय युवक की हत्या गुस्से और पुरानी रंजिश के चलते हुई थी। आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को होली पर रंग लगाए जाने से नाराज था, जिसके चलते उसने युवक की हत्या कर दी। इस वारदात को आत्महत्या दिखाने के लिए लाश को पटरियों पर डाल दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा है कि अपने दोस्त की प्रेमिका पर कथित तौर पर होली का रंग लगाने के चलते 23 साल के युवक कालू की हत्या हो गई। इसके बाद आरोपी ने वारदात को खुदकुशी दिखाने के लिए शव को पटरियों पर डाल दिया था। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया था। हालांकि, इसके बाद जीआरपी जांच में पता चला कि यह हत्या थी।

पुलिस ने पीड़ित के गांव महमूदपुर से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान संजू, राहुल और विशाल के तौर पर हुई है। संजू इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड है। रिपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ताओं का कहना है कि आरोपी ने होली पर हुए विवाद के चलते हत्या को अंजाम दिया है। जांच के दौरान तीनों ने अपराध कबूल कर लिया है।

क्या थी वजह
पुलिस का कहना है कि हत्या की मुख्य वजह होली पर हुई वारदात है, जहां कालू ने संजू की महिला मित्र को रंग लगा दिया था। कथित तौर पर संजू इस बात से गुस्से में आ गया था और कालू को मारने का फैसला कर लिया था। जांचकर्ता ने कहा कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश भी थी।

पुरानी रंजिश
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी। संजू ने पुलिस को बताया है कि कालू ने एक बार उससे मोटरसाइकिल उधार ली थी, जो हादसे का शिकार हो गई थी। इसके बाद कालू ने उसके रुपये संजू को नहीं दिए।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने चैनल को बताया कि आरोपी ने बारीकी से हत्या की प्लानिंग की थी। वारदात की शाम संजू ने कालू को घर से बुलाया और तीनों आरोपी उसके साथ शराब पीने चले गए। उस दौरान आरोपियों ने कम शराब पी और कालू को ज्यादा पिला दी। कालू के नशे में होने के बाद आरोपी कथित तौर पर उसे पटरियों के पास ले गए, जहां संजू ने उसके गले पर पेचकस से हमला किया। हालांकि, इसके बाद भी कालू की मौत नहीं हुई।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद आरोपियों ने कालू को जिंदा पटरियों से बांध दिया था। नशे की हालत में कालू खुद को बचा नहीं सका। इसके बाद आरोपी मौके से चले गए और रेल कालू के ऊपर से गुजर गई। मोबाइल फोन लोकेशन समेत कुछ डेटा की जांच पर पुलिस ने वारदात का खुलासा किया। साथ ही आरोपियों ने भी पूछताछ में हत्या की बात कबूल की।

 

Post a Comment

0 Comments