क्या था पूरा मामला?
यह पूरी घटना 6 मार्च की सुबह करीब 2 से 3 बजे के बीच अंबेगांव पुलिस स्टेशन इलाके की बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने भैंसों से भरे एक ट्रक को रोककर उसे अंबेगांव पुलिस स्टेशन के पास लाया था. इसी दौरान ट्रक चालक को पकड़कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उसे जबरन गोबर खिलाया गया. आरोपियों ने इस शर्मनाक कृत्य का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो सामने आने के बाद ही मामले की गंभीरता का पता चला और पुलिस हरकत में आई.
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
24 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में आरोपी युवक को गोबर खाने के लिए मजबूर कर रहे हैं और एक शख्स जबरदस्ती उसके मुंह में गोबर ठूंस रहा है. वीडियो में एक शख्स ने युवक के सिर के बाल एक हाथ से पकड़ रखे हैं और उसके दूसरे हाथ से गोबर पकड़ा हुआ है. वीडियो कुल तीन लोग नजर आ रहे हैं. गोबर खिलाने वाला आरोप गले में गुलाबी रंग की चुनरी डाले हुए है, उसके बाई ओर खड़ा दूसरा शख्स गले में पीला गमछा डाले हुए है और उसके हाथ में एक पॉलिथिन पकड़ी हुई है. युवक के मुंह में गोबर डालने के बाद आरोपी युवक को एक थप्पड़ मारता और गाली देता है. इसके बाद वीडियो में पीड़ित युवक हाथ जोड़कर खड़ा दिखाई देता है.
,
पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
इस मामले में पुलिस ने दोहरा एक्शन लिया है. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ पशुओं के परिवहन से संबंधित मामला दर्ज किया गया है, वहीं दूसरी ओर चालक को प्रताड़ित करने वाले तीन लोगों पर भी केस दर्ज हुआ है. इन आरोपियों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, मारपीट करने और आपत्तिजनक कृत्य करने की धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस ने वीडियो क्लिप के आधार पर आरोपियों की पहचान की है.
दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में विपाशा मणिकम (तृतीयपंथी), हेमंत गायकवाड और विराज सोले को आरोपी बनाया है. घटना के बाद विपाशा मणिकम और हेमंत गायकवाड को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, तीसरे आरोपी विराज सोले की पुलिस तलाश कर रही है.
पुलिस स्टेशन के पास हुई घटना पर उठे सवाल
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है क्योंकि यह वीडियो पुलिस स्टेशन के काफी नजदीकी इलाके में शूट किया गया था. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर उस समय मौके पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.
0 Comments